LIVE UPDATE
भारत

लोकसभा चुनाव, भाजपा जल्द ला सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची

NCG NEWS DESK Lucknow :-

उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपने प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही हाईकमान के निर्देश के बाद इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी जायेंगी। विपक्ष से एक कदम आगे चलते हुए भाजपा अपने निर्णय लेने के लिए जानी जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

माना जा रहा है कि पार्टी चुनाव से पहले लगने वाली आदर्श आचार संहिता से पहले इस पर निर्णय ले सकती है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा बहुत ही सक्रियता से आगे बढ़ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से लगातार संपर्क भी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल में भी भाजपा अभी से पूरी ताकत झोंक रही है।

बड़े चेहरों को मौका

जानकारी मिल रही है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में जमीन स्तर पर काम करने में जुटी है। लोकसभा सीटों के प्रत्याशी टिकट को लेकर दिल्ली में पार्टी नेताओं के बीच एक बैठक पूरी हो भी चुकी है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि भाजपा इस बार नए चेहरों को भी मौका दे सकती है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा उत्तर प्रदेश में बड़े चेहरों को मौका दे सकती है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को  जनवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोले जा सकाता है। चुनाव कार्यालय के लिए स्थान चयन, कार्यालय की व्यवस्था, चुनाव कार्यालय प्रभारी की तैनाती सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE