LIVE UPDATE
भारतराजनीति

BJP ने चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र,लड़कियों को मिलेगी फ्री स्कूटी और केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा

NCG NEWS DESK JAIPUR :

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र का नाम ‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र’ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि योजनाओं के जरिए किसानों को बीजेपी ने आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा ने घोषणा पत्र जो वादे किए हैं उनमें हर जिले में महिला थाना खोलना,बेटी के जन्म पर 2 लाख का बॉन्ड, 12 वीं पास बेटियों के लिए फ्री स्कूटी योजना शुरू करना, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दिलाना शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड शुरू करना और लखपति दीदी योजना की शुरुआत भी की जाएगी। घोषणा पत्र में कहा गया है कि उज्जवला बेनिफिशियरीज को 450 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को दिए जा रहे 5,000 रुपये को बढ़ाकर 8,000 किया जाएगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE