
रायगढ़: रायगढ़ में भाजयुमो नेता गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर SDM के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, न्यायिक रिमांड पर जेल. रायगढ़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को सोशल मीडिया पर घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी (IAS) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजीत गुप्ता को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के निवासी भाजयुमो नेता अजीत गुप्ता ने शुक्रवार को अपने फेसबुक अकाउंट से एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के एसडीएम कार्यालय के संज्ञान में आने पर, इसे प्रशासनिक गरिमा के विपरीत मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।रायगढ़ में भाजयुमो नेता गिरफ्तार
इसके बाद, शुक्रवार रात करीब 11 बजे घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी अजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत किया। मेडिकल जांच के बाद, पुलिस ने उसे शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 सीआरपीसी (CrPC) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।रायगढ़ में भाजयुमो नेता गिरफ्तार









