LIVE UPDATE
अपराधबिलासपुर

बिलासपुर में खूनी वारदात: पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, मुर्गा फार्म के पास मिली खून से सनी लाश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कोरबा में हुए तिहरे हत्याकांड की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि अब न्यायधानी बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरभट्टी खुर्द में बेखौफ बदमाशों ने पूर्व सरपंच मनबोध यादव की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

रात को घर से निकले, सुबह मिली मौत की खबर

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटनाक्रम के अनुसार, पूर्व सरपंच मनबोध यादव बुधवार की रात करीब 8 बजे अपनी स्कूटी लेकर घर से निकले थे। जब देर रात तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। गुरुवार की सुबह जब उनकी तलाश शुरू की गई, तो गांव के पास ही स्थित एक मुर्गा फार्म हाउस (पोल्ट्री फार्म) के पास उनका शव बरामद हुआ। शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था, जिसे देखते ही परिजनों के होश उड़ गए।पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, मुर्गा फार्म के पास मिली खून से सनी लाश

सिर पर ताबड़तोड़ वार: शराबखोरी के अड्डे पर वारदात की आशंका

शव की हालत देखकर साफ पता चलता है कि हत्यारों ने बेहद क्रूरता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। मनबोध यादव के सिर पर किसी धारदार हथियार से कई बार वार किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां अक्सर लोग शराब पीने के लिए जमा होते हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे वहीं छिपे हो सकते हैं या उन्हें वहां बुलाया गया होगा।पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, मुर्गा फार्म के पास मिली खून से सनी लाश

पुरानी रंजिश या विवाद? पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

हत्या की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश या किसी व्यक्तिगत विवाद का लग रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। हत्यारे अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, मुर्गा फार्म के पास मिली खून से सनी लाश

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE