LIVE UPDATE
विदेश

सवारियों से खचाखच भरी नाव समंदर में पलटी, 60 से अधिक लोगों की मौत

NCG NEWS DESK केप वर्डे: अफ्रीकी देश केप वर्डे में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरी नाव समंदर में पलट गई। इस हादसे में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है और 38 अन्य को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि नाव में 100 से अधिक लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि जुलाई में सेनेगल से रवाना हुई एक प्रवासी नाव केप वर्डे के पास पलट जाने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

 

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पश्चिम अफ्रीकी तट से लगभग 620 किमी (385 मील) दूर एक द्वीप राष्ट्र केप वर्डे में मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मछली पकड़ने वाली नाव एक महीने पहले सेनेगल से रवाना हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि गिनी-बिसाऊ के नागरिक सहित 38 लोगों को नाव से बचाया गया। तट रक्षक ने कहा कि जीवित बचे लोगों और मृतकों की कुल संख्या 48 थी। स्थानीय मुर्दाघर के कर्मचारी ने कहा कि उसे सात शव मिले हैं।

बता दें कि पिछले साल 2022 में कैनरी द्वीप तक पहुंचने की कोशिश में 559 लोगों की जान गई थी। इस साल के पहले छह महीनों में, कैनरी द्वीप तक पहुंचने की कोशिश में 126 लोग मारे गए या लापता हो गए।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE