रायपुर में महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने किए विकास के संकल्प
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जोरों से प्रचार कर रहे हैं और जनता को लुभावने वादे कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने 10 प्रमुख बिंदुओं पर जोर देते हुए शहर के संपूर्ण विकास का संकल्प लिया है। निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए 10 बड़े वादे
घोषणा पत्र के 10 मुख्य बिंदु
शिकायत निवारण कॉल सेंटर: निगम दफ्तर में कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा, जिससे 24 घंटे के भीतर शिकायतों का समाधान होगा।
आंगनबाड़ी और मितानिन केंद्र: प्रत्येक वार्ड में उत्कृष्ट आंगनबाड़ी और मितानिन केंद्रों की स्थापना होगी।
नाले और चेंबर होंगे सुरक्षित: शहर के खुले नालों और चेंबरों को जल्द से जल्द ढंकने का काम किया जाएगा।
गणेश पंडालों को प्रोत्साहन: पंजीकृत गणेश पंडालों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
आवारा पशुओं की समस्या का हल: गौठान और श्वानगृह का निर्माण किया जाएगा ताकि आवारा पशुओं की समस्या से निजात मिले।
कांग्रेस का यह घोषणा पत्र शहर के विकास पर केंद्रित है और जनता से जुड़े मुद्दों को हल करने का वादा करता है। निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए 10 बड़े वादे