
रायपुर- BRICS शिखर सम्मेलन 2024 में पाकिस्तान की एंट्री की कोशिशों पर पानी फिर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान के BRICS में शामिल होने के लिए सख्त शर्तें रखी हैं, जिससे चीन और पाकिस्तान हैरान रह गए। रूस के कजान शहर में हुए BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ, जिससे दुनिया भर में चर्चा हो गई।
BRICS, जो दुनिया के तीसरे सबसे बड़े आर्थिक संगठन के रूप में उभर रहा है, ने अपनी सदस्यता के लिए कुछ कड़े मानदंड तय किए हैं। वर्तमान में BRICS के 9 सदस्य हैं—भारत, रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और सऊदी अरब। इस बीच, पाकिस्तान इस संगठन का हिस्सा बनने की पुरजोर कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी नए सदस्य का समर्थन तभी करेगा जब उसके भारत के साथ अच्छे संबंध होंगे। BRICS Summit 2024: पाकिस्तान की एंट्री पर मोदी-पुतिन की सख्त शर्तें, चौंक गए चीन-पाक
पाकिस्तान के सामने आई मुश्किलें
पाकिस्तान की कोशिशें BRICS का सदस्य बनने के लिए तेज हो गई थीं, लेकिन भारत और रूस की शर्तों ने उसे एक कठिन स्थिति में ला खड़ा किया है। पाकिस्तान रूस को खुश करने की हर संभव कोशिश कर रहा था ताकि वह भारत पर दबाव डाल सके, लेकिन भारत ने अपने कड़े रुख से पाकिस्तान की योजना विफल कर दी है। BRICS Summit 2024: पाकिस्तान की एंट्री पर मोदी-पुतिन की सख्त शर्तें, चौंक गए चीन-पाक
तुर्किये ने छोड़ा पाकिस्तान का साथ
इस बीच, तुर्किये भी भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में तुर्किये ने कश्मीर मुद्दे पर चुप्पी साधकर संकेत दिए कि वह भारत का समर्थन करता है। इससे पाकिस्तान की स्थिति और भी कमजोर हो गई है, जबकि तुर्किये अब भारत के जरिये BRICS में प्रवेश की कोशिश कर रहा है। BRICS Summit 2024: पाकिस्तान की एंट्री पर मोदी-पुतिन की सख्त शर्तें, चौंक गए चीन-पाक



















