LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम भूपेश बघेल को बृजमोहन अग्रवाल ने भेजा मानहानि का नोटिस,जानें क्या हैं पूरा मामला

NCG NEWS DESK RAIPUR :

पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने गुंडा वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला को मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के जरिए दोनों नेताओं को नोटिस भेजा है। अधिवक्ता ने पत्र में बृजमोहन अग्रवाल के लंबे राजनीतिक जीवन का हवाला देते हुए चुनाव प्रचार के दौरान हमला किए जाने की घटना का जिक्र किया है। हमले को लेकर बृजमोहन में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमला हो गया था। हमले के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई थी। घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान है। उनसे बड़ा गुंडा कौन हो सकता है। बृजमोहन पर कोई हमला नहीं कर सकता, नरेंद्र मोदी जैसे नेता को जो टेबल के नीचे घुसने पर मजबूर कर दे उसे कोई धमकी दे सकता है क्या?

ये भी पढ़े :-

दो समलैंगिक महिलाओं ने दिया बच्चे को जन्म

जल्द ही सात 7 फेरो में बंधने वाली है सारा अली खान? जानें कौन होगा दूल्हा

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE