LIVE UPDATE
जांजगीर-चांपाहमर छत्तीसगढ़

देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार,घटना का खुलासा करने पर बच्चों को जान से मारने दी धमकी

NCG NEWS DESK जांजगीर । जांजगीर जिला में देवर-भाभी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया हैं। यहां एक शख्स ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद घटना का खुलासा करने पर बच्चों के साथ जान से मारने की धमकी दी गयी। बताया जा रहा हैं कि पीड़िता का पति नौकरी के लिए जम्मू-कश्मीर में रहता है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है।

रिश्तों को शर्मसार करने का ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अपने तीन बच्चो के साथ गांव में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। महिला का पति जम्मू-कश्मीर में रहकर काम करता था। पीड़िता का आरोप हैं कि उसका देवर बली यादव उसके साथ जनवरी महीने में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने घटना का खुलासा करने पर उसके बच्चों के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गयी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बच्चों की जान से मारने की धमकी से डरी सहमी महिला ने किसी को कुछ भी नही बताया। इसके बाद आरोपी लगातार अपनी भाभी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता। उधर पति के जम्मू से वापस लौटने पर पीड़िता ने पति और सास को सारी हकीकत बतायी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ सिटी कोतवाली जांजगीर में अपने देवर के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी बली यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE