
NCG News desk Dhamtari:-
कुरूद। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण व्दारा लोकसभा में पेश किया गया अंतरिम बजट नए भारत के स्वर्णिम युग को मजबूत करने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास कथन को यह बजट स्पष्ट करता है. उक्त बातें महिला मोर्चा भाजपा कुरूद विधानसभा की जिला मंत्री जिज्ञासा सिन्हा ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही.
उन्होंने आगे कहा कि देश को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने वाला यह बजट प्रधानमंत्री श्री मोदी की अनुकरणीय पहल है. यह बजट राष्ट्र की प्रगति में संपूर्ण योगदान देने वाला बजट है. विकासोन्मुखी भारत की संकल्पना, जन आकांक्षाओं को समर्पित यह बजट हर वर्ग के लिए है. यह बजट विकसित भारत की कल्पना को साकार करेगा, भारत को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला यह बजट महिला, किसान, युवा सभी वर्ग के लिए है।

विकसित भारत की कल्पना को साकार करने वाला बजट
यह बजट विकसित भारत की कल्पना को साकार करेगा. भारत को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला यह बजट महिला, किसान, युवा सभी वर्ग के लिए है. बजट में भारत के सर्वांगीण विकास का प्रावधान है. इससे देश के पूंजीगत योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा. इससे देश की आधारभूत संरचना मजबूत होगी. देश में आर्थिक विकास की संभावनाएं बढ़ेगी.
भारतीय रेल बजट
उन्होंने आगे कहा कि बजट से छत्तीसगढ़ राज्य को भी लाभ मिलने की पूरी संभावना है. बजट में भारतीय रेल सुविधायुक्त होने जा रहा है. 40 हजार योगियों को वंदे भारत स्तर का बनाया जाएगा जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना के बारे में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी को सार्थक करते हुए इस योजना को कैबिनेट में द्रुतगति से मंजूरी दी है. इससे पात्र महिलाएं पूरी तरह से आर्थिक रूप से सशक्त होंगी. उन्होंन कहा कि राज्य की भाजपा सरकार आमजन की सरकार है इस बात को साबित किया है। महतारी वंदन योजना को लागू कर सरकार ने महिलाओं के प्रति भेदभाव को समाप्त किया है. इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं सशक्त बनकर स्वयं को साबित कर पायेंगी. राज्य की साय सरकार ने तेंदूपत्ता, सिविल परीक्षा सहित अन्य कई योजनाओं को लागू कर भाजपा जो कहती है उसे करती है कथन को साबित कर दिखाया है.









