LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में विधानसभा सत्र के बीच दिनदहाड़े चली गोली

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

राजधानी में विधानसभा सत्र के बीच दिनदहाड़े गोली चली है. जहां युवक ने व्यापारी को गोली मारी है. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस फायरिंग में व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है. यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में आज लगभग 11:30 बजे गोली चलने की घटना हुई है. आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है. उसने रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चला दी. जिससे व्यापारी घायल हो गया है,उसे इलाज के लिए भेजा गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया है. घटनास्थल में पुलिस मौजूद है. पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़े :

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE