- कुम्हारी के पास केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस मुरूम खदान से बने खाई में गिरी
- कांग्रेस शासनकाल में अमरदास नवरंगे एवं अन्य के द्वारा किया गया था जमकर मुरूम उत्खनन
- नियमो को ताक में रखकर किया गया था अवैध मुरूम उत्खनन
- जिला खनिज निरीक्षक ने नही किया था स्थल निरीक्षण
- 14 लोगो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
NCG NEWS DESK Raipur :-
राजधानी रायपुर से लगे कुम्हारी टोल प्लाजा के पास देर शाम मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ग्राम खपरी में मुरूम खनन से बने 50 फिट गहरी खाई में गिर गई। खपरी गांव एवं आसपास कांग्रेस शासन काल में अमरदास नवरंगे एवं अन्य के द्वारा जमकर अवैध मुरूम उत्खनन किया गया था जिससे मुरूम खदान खाई में तब्दील हो गया था। जिसमे जिला खनिज विभाग की लापरवाही को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है।जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है। वहीं दर्जन भर से अधिक कर्मचारी घायल बताए जा रहे है। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है।केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस मुरूम खदान से बने खाई में गिरी.
बता दें कि, घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस मुरूम खदान से बने खाई में गिरी.
जानकारी के अनुसार, महामाया मंदिर के पास केडिया डिस्टलरी से कर्मचारियों को भरकर एक बस निकली थी। इसी दौरान कुम्हारी के पास खपरी में अवैध मुरूम खनन से बने 50 फिट गहरी खाई में गिर गई। खपरी गांव एवं आसपास कांग्रेस शासन काल में अमरदास नवरंगे एवं अन्य के द्वारा जमकर अवैध मुरूम उत्खनन किया गया था जिससे मुरूम खदान खाई में तब्दील हो गया था। जिसमे जिला खनिज विभाग की लापरवाही को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस मुरूम खदान से बने खाई में गिरी.
घटना की सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस और रेक्स्यू टीम द्वारा सभी दबे लोगों को बाहर निकाले की कोशिश कर रही है। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट के सहारे रेस्क्यू का काम चल रहा है। कुम्हारी, छावनी, भिलाई 3 और CSP सहित रायपुर से भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच रही है।केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस मुरूम खदान से बने खाई में गिरी.
ये भी पढ़े :-
- मुरूम खदान में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत
- अवैध मुरूम उत्खनन मामला : धड़ल्ले से चल रहा दुर्ग ग्रामीण के इस गांव में अवैध मुरुम उत्खनन
- GPM : खनिज रॉयल्टी में करोड़ों का घोटाला, खनिज निरीक्षक यादव बने खनिज माफिया के संरक्षणकर्ता
- नेशनल हाईवे पर ओव्हरलोडेड गाड़ियां खुलेआम सड़कों पर नियमों का उड़ा रही हैं धज्जियां,अंकुश लगाने में परिवहन विभाग नाकाम
- BIG BREAKING: MP में लोकसभा प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन
- सीएम साय ने भरी हुंकार, ‘आदिवासियों के हिंदू होने पर विधर्मियो द्वारा फैलाया जा रहा है भ्रम’
- ELECTION 2024 : इंड़ी गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति, नेताओं ने दी जानकारी