LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आने से व्यापारी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

राजधानी के लाखेनगर इलाके में एक व्यापारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

लाखेनगर के सोनकर नगर निवासी लक्ष्मण सोनकर (40 वर्ष) सब्जी के थोक कारोबारी थे। घर पर पत्नी मोनिका सोनकर, 11 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। उनका तीन मंजिला मकान है। लक्ष्मण सोनी सोमवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ छत पर झंडा बांधने गए थे। झंडे की पाइप हाईटेंशन तार से टकरा गई। जिससे दोनों को जोरदार झटका लगा और दोनों दूर फेंका गए।

घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्ट मार्डम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE