
सीएम विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे से बढ़ी अटकलें
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले बुधवार को उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी, जिससे प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में 25 फरवरी के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी में हलचल तेज
कौन लेगा मंत्री पद की शपथ?
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर का नाम भी मंत्रीमंडल में शामिल होने की दौड़ में है। छत्तीसगढ़ में 25 फरवरी के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी में हलचल तेज
बदल सकते हैं कुछ मंत्रियों के विभाग
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदले जाने की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फैसले ले सकता है। छत्तीसगढ़ में 25 फरवरी के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी में हलचल तेज
बीजेपी में हलचल, सभी की नजरें हाईकमान पर
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है। पार्टी नेतृत्व संभावित नामों को लेकर मंथन कर रहा है। अब सबकी नजरें 25 फरवरी के बाद संभावित शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं। छत्तीसगढ़ में 25 फरवरी के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी में हलचल तेज



















