LIVE UPDATE
भारत

सड़क किनारे खड़ी कार को कैंटर ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

NCG NEWS DESK बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बहादुरगढ़ के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी टोल प्लाजा के पास हुआ है। यहां कार के ड्राइवर ने शौच के लिए इंडिकेटर चलाकर कार को साइड में खड़ा किया था।

इसी बीच पीछे से आए कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो लड़की शामिल हैं। महिला का नाम अंजली बताया जा रहा है। हादसे में घायल महिला व व्यक्ति को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। कार सवार लोग पुष्कर, अजमेर और खाटू श्याम से दर्शन करके मेरठ की तरफ वापस लौट रहे थे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE