बरातियों से भरी गाड़ी गिरी नहर में, तीन की मौत, तीन लोगों लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

NCG NEWS DESK Bulandshahr :-
जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कपना के निकट रविवार रात बरातियों से भरी ईको वैन नहर में गिर गई। हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गई, जबकि तीन नहर में बह गए। दो को सकुशल बचा लिया गया। तीनों की तलाश की जा रही है।

थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव शेरपुर से आठ लोग वैन से बरात में अलीगढ़ के पिसावा जा रहे थे। जब वह जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कपना के निकट पहुंचे तो पुल से निकलते समय वैन नहर में गिर गई। नहर के निकट ही मंदिर परिसर में पीएससी थी। कार गिरने की आवाज सुनकर पीएससी के जवान मौके पर पहुंच गए और 22 वर्षीय कांता निवासी गांव गढ़ी, 21 वर्षीय मनीष व 18 वर्षीय अंजलि निवासी शेरपुर, मनीषा निवासी शेरपुर और अर्जुन निवासी नवादा चोला को बाहर निकाल लिया।
गांव शेरपुर निवासी प्रशांत, रिया व कैलाश नहर में बह गए। नहर से बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने कांता, मनीष और अंजलि को मृत घोषित कर दिया। मनीषा व अर्जुन की हालत ठीक है। उधर नहर में बहने वाले तीनों की तलाश में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम जुटी है। जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि नहर में डूबे लोगों को तलाशने के लिए टीमें लगी हुई है।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर घटना पर दुख जताया गया है। उन्होंने बताया कि नहर में बहे लोगों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।
ये भी पढ़े :-

- धारदार हथियार से पति ने पहले पत्नी की ली जान, फिर खुद को किया मौत के हवाले
- Top 7 Toughest Courses After 12th: ये हैं 12th के बाद टॉप 7 कठिन कोर्स, करने के बाद मिलती है लाखों-करोड़ों में सैलरी
- CG GOVT JOB : छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर निकली बंपर भर्ती
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









