लापरवाह ड्राइवर! मोबाइल पर रील देखते हुए चलाया बस, होगी सख्त कार्रवाई

जबलपुर में बस ड्राइवर की लापरवाही, यात्रियों की जान खतरे में
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मेट्रो बस चालक की खतरनाक लापरवाही सामने आई है। बस ड्राइवर बस चलाते समय मोबाइल पर रील देखने में मशगूल था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यात्रियों की जान को जोखिम में डालने वाली इस घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। लापरवाह ड्राइवर! मोबाइल पर रील देखते हुए चलाया बस, होगी सख्त कार्रवाई
वीडियो वायरल, ड्राइवर ने किया अनदेखा यात्रियों का विरोध
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर एक हाथ से स्टेयरिंग संभाल रहा था और दूसरी तरफ मोबाइल पर वीडियो देख रहा था।
यह घटना जबलपुर-पाटन रूट की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार में दौड़ती बस के ड्राइवर का ध्यान मोबाइल पर था, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था।
यात्रियों ने ड्राइवर को चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन उसने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया और लापरवाही जारी रखी। लापरवाह ड्राइवर! मोबाइल पर रील देखते हुए चलाया बस, होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने लिया संज्ञान, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
जबलपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा, “यह मामला सीधे तौर पर जानलेवा लापरवाही का है। वीडियो की जांच की जा रही है और ड्राइवर की पहचान होते ही उस पर सख्त कार्रवाई होगी।”
यात्री सुरक्षा के लिए प्रशासन को इस तरह की लापरवाहियों पर कड़ा रुख अपनाना होगा, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। लापरवाह ड्राइवर! मोबाइल पर रील देखते हुए चलाया बस, होगी सख्त कार्रवाई
सार्वजनिक परिवहन में लापरवाही कब तक?
सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं के बावजूद कुछ वाहन चालकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
जनता ने मांग की है कि बस मालिक और प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करें, ताकि दोबारा ऐसी लापरवाही न हो। लापरवाह ड्राइवर! मोबाइल पर रील देखते हुए चलाया बस, होगी सख्त कार्रवाई



















