LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

गुड़ाखू मांगने की बात पर बाप-बेटे की पिटाई, 5 के खिलाफ केस दर्ज

NCG NEWS DESK : पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलवापाली में गुड़ाखू मांगने की बात को लेकर विवाद होने पर पांच लोगों ने बाप-बेटे की पिटाई कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पिलवापाली निवासी विद्याचरण यादव पिता मंगल सिंह यादव उम्र 40 साल ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जुलाई को शाम करीब 6 बजे नीलकुमार यादव ने फागूलाल बरिहा एवं जोहित बरिहा को गुडाखू माँगा तो फागूलाल बरिहा एवं जोहित बरिहा ने गुडाखू देने से मना किया और नीलकुमार के साथ वाद-विवाद करने लगे.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कुछ देर बाद फागूलाल बरिहा, जोहित बरिहा, मिथुन बिंझवार, मोहन बरिहा, होरीलाल बरिहा एक राय होकर घर आकर घर के बाहर आंगन में विद्याचरण और उसके लड़के नीलकुमार यादव को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं फागूलाल बरिहा, जोहित बरिहा डंडा से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी फागूलाल बरिहा, जोहित बरिहा, मिथुन बिंझवार, मोहन बरिहा, होरीलाल बरिहा के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE