LIVE UPDATE
भिलाई

‘गांव में जीरो शहर में हीरो’ फिल्म के अभिनेता मनोज राजपूत पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का केस दर्ज

NCG NEWS DESK BHILAI :-

हाल में बिल्डर से अभिनेता बने मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज हुआ है। मनोज राजपूत की रिश्ते में बहन लगने वाली एक युवती ने जीआरपी भिलाई थी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी भिलाई-3 में दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार की धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जीआरपी भिलाई-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 29 वर्षीय युवती ने बिल्डर व अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने आरोप लगाया है कि मनोज राजपूत ने उसे शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2011 से 2023 तक उसका दैहिक शोषण किया। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया इस मामले की शिकायत के बाद जीआरपी भिलाई-3 ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

बता दें कि आरोपित मनोज राजपूत ने हाल ही में छत्तीसगढ़ी फिल्म में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की है। गांव में जीरो, शहर में हीरो शीर्षक से बनी फिल्म में मनोज राजपूत ने मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया है। अभी यह फिल्म प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शित हो रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE