रायपुरहमर छत्तीसगढ़
विशाल मेगा मार्ट में एक्सपायरी नमकीन बेचने का मामला, युवक की तबियत बिगड़ी

रायपुर: विशाल मेगा मार्ट की ओर से एक्सपायरी नमकीन बेचने का मामला सामने आया है, जिसके कारण एक युवक की तबियत गंभीर रूप से बिगड़ गई। रायपुर के रजनीश कौशिक ने जून 2022 में विशाल मेगा मार्ट से 11,874 रुपये का किराना सामान खरीदा था, जिसमें “फर्स्ट क्रॉप खट्टा मीठा” नामक एक नमकीन का पैकेट भी शामिल था। तीन दिन बाद जब उन्होंने इसे खाया, तो उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई और उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें पुलिस अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। विशाल मेगा मार्ट में एक्सपायरी नमकीन बेचने का मामला, युवक की तबियत बिगड़ी



















