E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

कुसुम प्लांट हादसा: इंचार्ज और मैनेजर पर केस दर्ज, उजागर हुईं गंभीर लापरवाहियां

By Nidar Chhattisgarh Desk

Published on: January 11, 2025

Follow Us

कुसुम प्लांट हादसा: इंचार्ज और मैनेजर पर केस दर्ज, उजागर हुईं गंभीर लापरवाहियां

मुंगेली: मजदूर की मौत पर FIR दर्ज

मुंगेली जिले के कुसुम प्लांट में गुरुवार को हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। सरगांव पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर प्लांट इंचार्ज अमित केडिया और मैनेजर अनिल प्रसाद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106(A) और 289 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुसुम प्लांट हादसा: इंचार्ज और मैनेजर पर केस दर्ज, उजागर हुईं गंभीर लापरवाहियां

साइलो गिरने से हुआ हादसा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गुरुवार को रामबोड़ गांव स्थित कुसुम प्लांट में साइलो गिरने की वजह से भीषण हादसा हुआ। साइलो के मलबे में दबने से कई मजदूर घायल हुए, जिनमें से मनोज धृतलहरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से 4 मजदूर अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। कुसुम प्लांट हादसा: इंचार्ज और मैनेजर पर केस दर्ज, उजागर हुईं गंभीर लापरवाहियां

प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

हादसे की वजह प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बताई जा रही है। साइलो के इंस्टालेशन, ट्रायल और मेंटेनेंस में मापदंडों का पालन नहीं किया गया। कमजोर स्ट्रक्चर की अनदेखी ने इस हादसे को और गंभीर बना दिया। कुसुम प्लांट हादसा: इंचार्ज और मैनेजर पर केस दर्ज, उजागर हुईं गंभीर लापरवाहियां

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

80 टन वजनी साइलो गिरने के बाद रेस्क्यू टीम को मलबा हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। साइलो में भरे 40 टन डस्ट मटेरियल के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन 24 घंटे से ज्यादा समय तक चला। हादसे की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। कुसुम प्लांट हादसा: इंचार्ज और मैनेजर पर केस दर्ज, उजागर हुईं गंभीर लापरवाहियां

औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने इंडस्ट्रीज और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लांट में उत्पादन की जल्दबाजी के कारण नियमों की अनदेखी की गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। उद्योग विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुसुम प्लांट हादसा: इंचार्ज और मैनेजर पर केस दर्ज, उजागर हुईं गंभीर लापरवाहियां

, , , ,

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !


WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?