
Bijapur Crime News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई की टीम ने देर रात छापा मारकर डाक विभाग (Post Office) के चार अधिकारियों और कर्मचारियों को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस औचक कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।
ताज होटल में बिछाया गया था जाल
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई बीजापुर नगर के ताज होटल में हुई। बताया जा रहा है कि किसी व्यावसायिक कार्य को क्लीयर करने के बदले में कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की थी। डील के मुताबिक, जैसे ही पैसों का लेन-देन शुरू हुआ, पहले से तैयार सीबीआई की टीम ने दबिश देकर चारों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लियापोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप
रात 8:30 बजे का एक्शन: केमिकल टेस्ट से हुई पुष्टि
सीबीआई की एंटी-करप्शन विंग ने रात करीब 8:30 बजे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। अचानक हुई इस छापेमारी से आरोपियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टीम ने मौके से 40,000 रुपये की नकदी बरामद की। गिरफ्तारी के बाद वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपियों के हाथों का केमिकल टेस्ट कराया गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
-
शास्त्री कुमार पैंकरा – SDI(P)
-
मलोथ शोभन – मेल ओवरसियर
-
अंबेडकर सिंह
-
संतोष ऐंद्रिक – GDS ABPM
इन सभी पर पद का दुरुपयोग करने और अवैध तरीके से धन की मांग करने के आरोप लगे हैं।
विभाग में दहशत का माहौल
इस बड़ी कार्रवाई के बाद डाक विभाग और स्थानीय प्रशासन में खलबली मच गई है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई को काफी समय से इन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही इस ‘ट्रैप’ को प्लान किया गया था।पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप
रायपुर या जगदलपुर कोर्ट में होगी पेशी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है। संभावना है कि उन्हें जगदलपुर या रायपुर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हैं और यह खेल कब से चल रहा था।पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप









