कोंडागांव

CG Accident: कोंडागांव में रफ्तार का कहर, खड़ी ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो; 5 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

नेशनल हाईवे-30 पर मसौरा टोल प्लाजा के पास हुआ भीषण हादसा, बड़ा डोंगर लौट रहे थे सभी; गाड़ी के उड़े परखच्चे

कोंडागांव: CG Accident: कोंडागांव में रफ्तार का कहर, खड़ी ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो; 5 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर बीती रात रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। फरसगांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मसौरा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मसौरा टोल प्लाजा के पास घटी। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में क्षमता से अधिक कुल 12 लोग सवार थे। ये सभी लोग कोंडागांव से काम निपटाकर अपने गृह ग्राम बड़ा डोंगर (भैंसाबेड़ा) वापस लौट रहे थे।CG Accident: कोंडागांव में रफ्तार का कहर

मौके पर मची चीख-पुकार
हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गाड़ी में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दुर्भाग्यवश, 5 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।CG Accident: कोंडागांव में रफ्तार का कहर

मातम में बदला गांव, पुलिस जांच में जुटी
मृतक सभी फरसगांव क्षेत्र के बड़ा डोंगर और भैंसाबेड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। एक साथ पांच युवाओं की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना था या तेज रफ्तार।CG Accident: कोंडागांव में रफ्तार का कहर

मृतकों की पहचान
इस ह्रदय विदारक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है:

  1. लखन मण्डावी

  2. भूपेंद्र मण्डावी

  3. रूपेश मण्डावी

  4. नूतन मांझी

  5. शत्रुघ्न मांझी

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और खड़े वाहनों से सावधान रहें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।CG Accident: कोंडागांव में रफ्तार का कहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज