WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
सरगुजा, अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के जोड़ा पिपल महाराज गली में बीती रात एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना इतनी भीषण थी कि पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। CG: अंबिकापुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, घर हुआ तहस-नहस
पुलिस जांच में सामने आया कि यह हादसा घर मालिक की एक छोटी सी गलती के कारण हुआ। घर के मालिक नंदलाल मोमबत्ती जलाकर बाहर टहलने निकल गए थे, इस दौरान मोमबत्ती से पास रखे बोरे में आग लग गई, जो धीरे-धीरे गैस सिलेंडर तक पहुंच गई और जबरदस्त धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। CG: अंबिकापुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, घर हुआ तहस-नहस
गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई। हालांकि, घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आग लगने के सही कारणों को लेकर घर मालिक से पूछताछ जारी है। CG: अंबिकापुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, घर हुआ तहस-नहस
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सिलेंडर ब्लास्ट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाए। CG: अंबिकापुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, घर हुआ तहस-नहस
FASTag Annual Pass का पूरा गणित: एक 'ट्रिप' कब होगी पूरी? Point-Based और Closed टोल का अंतर समझें केंद्रीय मंत्री...
Read moreस्वामी/प्रकाशक/संपादक – ताराचन्द चन्द्राकर
कार्यालय – वृंदानगर शिवपारा बोरसी,दुर्ग जिला दुर्ग (छ. ग.)
फोन – 0788-2960430
Mo. 8815050000
E-mail – nidarchhattisgarh@gmail.com
contact@nidarchhattisgarh.com
© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com
© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com