CG Assembly Monsoon Session 2025: खाद संकट पर विपक्ष का हंगामा, 22 कांग्रेस विधायक स्वयं हुए निलंबित

CG Assembly Monsoon Session 2025: खाद संकट पर विपक्ष का हंगामा, 22 कांग्रेस विधायक स्वयं हुए निलंबित
गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे विधायक, सरकार ने कहा- रासायनिक खाद की कोई कमी नहीं
रायपुर। CG Assembly Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत ही तेज सियासी तूफान के साथ हुई। विपक्ष ने खाद संकट का मुद्दा उठाते हुए स्थगन प्रस्ताव लाया, लेकिन जब अध्यक्ष ने इसे खारिज कर दिया तो कांग्रेस विधायकों ने गर्भगृह में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी और 22 कांग्रेस विधायक स्वयंमेव निलंबित हो गए।
? विपक्ष ने उठाया खाद की कमी का मुद्दा
शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा—
“राज्य के किसानों को सोसायटियों में खाद नहीं मिल रही है, लेकिन निजी दुकानों में भरपूर उपलब्ध है। यह साजिश नहीं तो और क्या है? किसानों को मजबूरी में महंगी दरों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।”
?? सरकार का जवाब: पर्याप्त भंडारण, नैनो उर्वरकों की व्यवस्था
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि—
राज्य में रासायनिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।
अप्रैल 2025 से ही भंडारण शुरू कर दिया गया था।
नैनो डीएपी, एनपीके, और एसएसपी जैसे वैकल्पिक खाद की पर्याप्त आपूर्ति की गई है।
किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और वैकल्पिक खाद पर प्रशिक्षण भी दिया गया है।
?⚖️ विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द किया निलंबन
हंगामे के बाद जब सदन की कार्यवाही पुनः शुरू हुई, तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 22 कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया। इससे पहले सभी विधायक गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए थे और खाद संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया।CG Assembly Monsoon Session 2025
? DAP की कमी को लेकर सरकार की सफाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान जारी कर कहा—
“DAP के आयात में कमी जरूर है, लेकिन किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने नैनो डीएपी, एनपीके और एसएसपी जैसे विकल्पों की समुचित व्यवस्था की है। खाद की आपूर्ति सुचारु है।”



















