
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, प्रदेशभर के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में 1 जनवरी 2026 से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होंगी, जिन्हें 20 जनवरी तक पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
पिछले वर्षों में प्रायोगिक परीक्षाएं सामान्यतः 10 जनवरी से आरंभ होती थीं, लेकिन इस बार बोर्ड ने परीक्षाएं 10 दिन पहले शुरू करने का फैसला लिया है ताकि विद्यालय समय पर छात्रों के प्रायोगिक अंक माशिम को भेज सकें।CG Board ने जारी की 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं की समय-सारणी
अंक समय पर भेजने पर जोर
बोर्ड के अनुसार, कई बार विद्यालय समय पर प्रायोगिक अंक नहीं भेज पाते, जिससे छात्रों के अंतिम परीक्षा परिणाम जारी करने में विलंब की स्थिति बन जाती है। अब प्रायोगिक परीक्षाएं जल्दी शुरू कराकर अंक समय पर भेजने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाएगा।CG Board ने जारी की 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं की समय-सारणी
माशिम इन अंकों के आधार पर ही अंतिम मार्कशीट तैयार करता है।
मार्च के पहले सप्ताह से होंगी सैद्धांतिक परीक्षाएं
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह से आयोजित की जाएंगी। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।CG Board ने जारी की 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं की समय-सारणी
प्राइवेट छात्रों के लिए अभी नहीं डेटशीट
जारी की गई समय-सारणी केवल रेगुलर छात्रों के लिए है। प्राइवेट (स्वाध्यायी) छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान, दो विषयों के पेपरों के अंतराल में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बोर्ड अलग से अधिसूचना जारी करेगा।CG Board ने जारी की 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं की समय-सारणी
प्राचार्यों को दिए गए दिशा-निर्देश
रेगुलर छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए माशिम ने प्राचार्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे हैं। इन्हीं निर्देशों के आधार पर परीक्षा और प्रायोजना कार्य का संचालन किया जाएगा।CG Board ने जारी की 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं की समय-सारणी
1 से 20 जनवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षाओं के साथ-साथ प्रायोजना कार्य भी संपन्न कराना अनिवार्य रहेगा।
छात्रों और शिक्षकों को सलाह दी गई है कि वे समय-सारणी के अनुसार तैयारी शुरू कर दें ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।CG Board ने जारी की 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं की समय-सारणी









