रायपुर, छत्तीसगढ़: राज्य में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। ठंडी हवाओं के कारण रात और सुबह के साथ-साथ दिनभर भी ठंड महसूस हो रही है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में हवा की दिशा में बदलाव होने से मौसम में आने वाले दिनों में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। कई स्थानों पर शीतलहरी और कड़ाके की ठंड का अलर्ट भी जारी किया गया है। CG: ठंड के कारण स्कूल टाइमिंग में बदलाव – जानें नए समय की जानकारी
स्कूल टाइमिंग में बदलाव
ठंड के असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार, दो पाली में चलने वाली कक्षाओं का समय इस प्रकार होगा:
- पहली पाली: सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 12:45 बजे से 4:15 बजे तक
इसके अलावा, एक पाली में चलने वाली कक्षाओं का समय 10:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा। CG: ठंड के कारण स्कूल टाइमिंग में बदलाव – जानें नए समय की जानकारी