LIVE UPDATE
अपराधरायगढ़

CG Crime: जुआ-सट्टा की लत ने युवक को बना दिया चोर, पेट्रोल पंप से उड़ाए 65 लाख रुपए

रायगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पिता और भाई को किया गिरफ्तार, गबन की रकम से भरा सट्टा और पटाई ट्रैक्टर की किश्त

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में जुआ और सट्टा की लत ने एक युवक को अपराध की राह पर धकेल दिया। जिस पेट्रोल पंप में वह काम करता था, वहीं से 65 लाख रुपए का गबन कर डाला। पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज साहू समेत उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला रायगढ़ जिले के सारागांव रोड स्थित प्योर पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का है।

कैसे हुआ खुलासा

प्रार्थी गगन जयपुरिया ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 26 जनवरी से 23 सितंबर 2025 के बीच पेट्रोल पंप के कर्मचारी नीरज पटेल (साहू) ने षड्यंत्रपूर्वक 65 लाख रुपए गबन किए हैं। जांच में सामने आया कि इस गबन में नीरज के पिता लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज साहू ने भी साथ दिया था।CG Crime: जुआ-सट्टा की लत ने युवक को बना दिया चोर

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। मुख्य आरोपी नीरज के फरार होने के बाद पुलिस ने सायबर तकनीक की मदद से उसकी लोकेशन रायपुर में ट्रेस की और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया।CG Crime: जुआ-सट्टा की लत ने युवक को बना दिया चोर

जुआ-सट्टा में उड़ाए लाखों रुपए

पूछताछ में आरोपी नीरज साहू ने कबूला कि वह 2022 से पेट्रोल पंप में कार्यरत था और उसे पंप के सभी वित्तीय लेन-देन की जिम्मेदारी दी गई थी। मालिक के हिसाब-किताब न देखने का फायदा उठाकर उसने धीरे-धीरे 65 लाख रुपए गबन किए।CG Crime: जुआ-सट्टा की लत ने युवक को बना दिया चोर

आरोपी ने बताया,

“मैंने गबन की रकम का बड़ा हिस्सा जुआ और सट्टा खेलने में हार गया। कुछ रकम पिता और भाई को दी, ताकि ट्रैक्टर की किस्त पटाई जा सके।”

नीरज ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वह रायपुर भाग गया था। इस दौरान उसने 50 हजार रुपए खर्च कर दिए, जबकि 50 हजार रुपए नकद पुलिस ने उसके पास से जब्त किए हैं।CG Crime: जुआ-सट्टा की लत ने युवक को बना दिया चोर

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज साहू के साथ-साथ उसके पिता लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज साहू को भी गिरफ्तार किया है।
लोचन साहू के पास से एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है, जो गबन की रकम से खरीदा गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।CG Crime: जुआ-सट्टा की लत ने युवक को बना दिया चोर

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह एक संगठित पारिवारिक षड्यंत्र था, जिसमें तीनों ने मिलकर पेट्रोल पंप से लाखों रुपए का गबन किया। मामले में आगे की जांच जारी है ताकि गबन की बाकी रकम का पता लगाया जा सकेCG Crime: जुआ-सट्टा की लत ने युवक को बना दिया चोर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE