CG Crime News: किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा, एक ही परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार

CG Crime News: किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा, एक ही परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार
पेंड्रा के पथर्रा गांव में नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई
पेंड्रा । एक साधारण किराना दुकान की आड़ में छिपा हुआ गांजा तस्करी का जाल आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और साइबर सेल जीपीएम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा
10 किलो गांजा, नकदी और मोबाइल जब्त
छापेमारी पेंड्रा के कोटमी चौकी क्षेत्र के ग्राम पथर्रा बस स्टैंड पर स्थित एक किराना दुकान में की गई। यहां से 10 किलो गांजा, 60,000 रुपये नकद, और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 1,68,890 रुपये आंकी गई है। किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा
गिरफ्तार आरोपियों में मां, बेटे और बेटी शामिल
पुलिस ने मौके से सीमा गुप्ता, उसकी बेटी रेणु गुप्ता, बेटा हिमांशु गुप्ता, और सहयोगी अथर गिरी उर्फ अजय को गिरफ्तार किया। सभी को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा
10 वर्षों से चल रहा था नशे का कारोबार
जांच में सामने आया कि सीमा गुप्ता पिछले एक दशक से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है। वह गांव में अवैध कब्जे पर रहकर गांजा और शराब की तस्करी कर रही थी। उसके खिलाफ पूर्व में आबकारी एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज है। किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा
गांजा की कमाई से खरीदे पक्का मकान और महंगी बाइक
पुलिस के अनुसार, परिवार ने गांजा बेचकर कमाए पैसे से पक्का मकान बनवाया और कई महंगी मोटरसाइकिलें भी खरीदी हैं। गांव में ये परिवार दहशत फैलाने के लिए बदनाम था। किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा
पूरा परिवार अपराध में लिप्त, कुछ आरोपी फरार
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि सीमा का बड़ा बेटा अविनाश गुप्ता उर्फ शानू, भांजा अथर गिरी, और सहयोगी महेंद्र गिरी उर्फ मधुर भी इस नेटवर्क का हिस्सा हैं। ये अभी फरार हैं और पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा
नशीले पदार्थों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों से जुड़ी कोई भी सूचना सीधे राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा









