LIVE UPDATE
शिक्षा

CG JOB : मत्स्य निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती

NCG NEWS DESK JOB :-

छत्तीसगढ़ शासन के मछली पालन विभाग में मत्स्य निरीक्षक (कार्यपालिक) के 70 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शैक्षणिक योग्यता –

मत्स्य निरीक्षक पद हेतु किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एफ.एससी. अथवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में स्नातक और केन्द्र अथवा राज्य शासन द्वारा शासित किसी संस्थान से अन्तर्देशीय मत्स्योद्योग पाठ्यकम में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।

नियम एवं शर्ते –

भर्ती के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है। जिसकी पुष्टि हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र की स्वयं अथवा सक्षम अधिकारी से सत्यापित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

आयु सीमा –

मत्स्य निरीक्षक पद के लिए अभ्यर्थी 01 जनवरी 2024 को 20 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो एवं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष पूर्ण ना की हो। आयु सीमा में एक बार के लिए 5 वर्ष की दी गई छूट परिपत्र में निहित निर्देशानुसार लागू होगी।

ऑफिसियल नोटीफिकेशन देखें – PDF 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE