अपराधजगदलपुर

CG News: नशे में धुत हेडमास्टर ने SDM से की बदसलूकी, काम में लापरवाही पर DEO ने किया सस्पेंड; मेडिकल रिपोर्ट में खुली पोल

Drunk Headmaster Suspended: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक शराबी हेडमास्टर पर गाज गिरी है। मतदाता सूची (SIR) के काम में लापरवाही और एसडीएम के साथ अभद्र व्यवहार करने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है।

जगदलपुर: CG News: नशे में धुत हेडमास्टर ने SDM से की बदसलूकी, काम में लापरवाही पर DEO ने किया सस्पेंड; मेडिकल रिपोर्ट में खुली पोल, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक (Headmaster) को शराब के नशे में ड्यूटी करना और प्रशासनिक अधिकारी से उलझना भारी पड़ गया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही और एसडीएम (SDM) के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में हेडमास्टर स्वतंत्र अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बलीराम बघेल ने एसडीएम की अनुशंसा और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की है।CG News: नशे में धुत हेडमास्टर ने SDM से की बदसलूकी, काम में लापरवाही पर DEO ने किया सस्पेंड; मेडिकल रिपोर्ट में खुली पोल

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, राजनगर प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर स्वतंत्र अवस्थी को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य की जिम्मेदारी दी गई थी। निरीक्षण के दौरान बकावण्ड के एसडीएम ने पाया कि हेडमास्टर अपने कार्य में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। जब एसडीएम ने इस लापरवाही को लेकर सवाल किया, तो हेडमास्टर जवाब देने के बजाय नशे की हालत में अधिकारी के साथ ही बदसलूकी करने लगे।CG News: नशे में धुत हेडमास्टर ने SDM से की बदसलूकी, काम में लापरवाही पर DEO ने किया सस्पेंड; मेडिकल रिपोर्ट में खुली पोल

मेडिकल टेस्ट में हुई शराब की पुष्टि
हेडमास्टर का व्यवहार देखकर एसडीएम को उनके नशे में होने का शक हुआ। अधिकारी ने तुरंत शराबी शिक्षक का मेडिकल टेस्ट कराने का निर्देश दिया। मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि हेडमास्टर ने शराब का सेवन किया हुआ था। सरकारी ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन और वरिष्ठ अधिकारी से दुर्व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल निलंबन की अनुशंसा की। नशे में धुत हेडमास्टर ने SDM से की बदसलूकी

दरभा किया गया अटैच
एसडीएम की रिपोर्ट और अनुशंसा मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने कड़ा एक्शन लिया। उन्होंने हेडमास्टर स्वतंत्र अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान हेडमास्टर का मुख्यालय अब विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, दरभा (Darbha) निर्धारित किया गया है। नशे में धुत हेडमास्टर ने SDM से की बदसलूकी

प्रशासन का कड़ा संदेश
इस कार्रवाई से जिले के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनावी कार्य या सरकारी ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, विशेषकर जब मामला शराब पीकर ड्यूटी करने का हो। नशे में धुत हेडमास्टर ने SDM से की बदसलूकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज