
CG News: आत्मानंद स्कूलों में किताबों का संकट! बच्चों से मांगे जा रहे किताबों के प्रिंट आउट, अधिकारी दे रहे सफाई
? सरकारी आदेश की अनदेखी, स्कूलों में नहीं पहुंची किताबें
रायपुर। CG News: आत्मानंद स्कूलों में किताबों का संकट! , छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सरकारी किताबों की अनुपलब्धता से बच्चों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद अब तक किताबों की सप्लाई नहीं हो सकी है। वहीं, कुछ स्कूलों में बच्चों से किताबों के प्रिंट आउट लाने को कहा जा रहा है, जो कि विभागीय निर्देशों के खिलाफ है।
? स्क्रीनशॉट से खुली पोल, अधिकारी बोले- “बात करता हूं”
स्वामी आत्मानंद निवेदिता अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रिंट आउट मांगने का मामला सामने आने पर जिला मिशन समन्वयक के.एस. पटले ने पहले तो इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि “ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है, न ही किसी स्कूल में ऐसा हो रहा है।”
लेकिन जब उन्हें स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट दिखाया गया, तो उनका जवाब था— “अगर ऐसा है तो मैं बात करूंगा।” हालांकि, उन्होंने कोई स्पष्ट कार्रवाई या जवाबदेही नहीं दिखाई।CG News: आत्मानंद स्कूलों में किताबों का संकट!
? एक महीना बीत गया, लेकिन नहीं आई किताबें
नए शैक्षणिक सत्र को शुरू हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी कई स्कूलों में सरकारी किताबों की आपूर्ति नहीं हुई है। खासकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चों को बिना किताबों के ही पढ़ाई करनी पड़ रही है।CG News: आत्मानंद स्कूलों में किताबों का संकट!
इस बीच, स्कूलों के बाहर बुक डिपो में किताबें आसानी से मिल रही हैं, जिससे सवाल उठ रहा है कि अगर बाजार में किताबें उपलब्ध हैं तो स्कूलों में क्यों नहीं पहुंच रहीं?CG News: आत्मानंद स्कूलों में किताबों का संकट!
?? शिक्षकों को कहा गया, खुद प्रिंट निकाल कर पढ़ाएं
शिक्षा विभाग ने स्थिति को देखते हुए आदेश दिया था कि जहां किताबें नहीं पहुंची हैं वहां शिक्षक पीडीएफ से किताबें प्रिंट कर पढ़ाएं, लेकिन कुछ स्कूलों ने इस आदेश को अभिभावकों पर थोप दिया। स्कूल प्राचार्य और शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप में किताबों की पीडीएफ शेयर करते हुए माता-पिता से प्रिंट आउट लाने को कहा, जो कि साफतौर पर विभागीय गाइडलाइन का उल्लंघन है।CG News: आत्मानंद स्कूलों में किताबों का संकट!
? प्रभारी का बयान— पहले हिंदी मीडियम, फिर अंग्रेजी मीडियम
जिला मिशन समन्वयक के.एस. पटले ने बताया कि फिलहाल किताबों की आपूर्ति हिंदी माध्यम के स्कूलों में की जा रही है, जिसके बाद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्कूलों में केवल SCERT की स्वीकृत किताबें ही वितरित की जाएंगी, और बच्चों को स्कूल में ही किताबें मिलेंगी।CG News: आत्मानंद स्कूलों में किताबों का संकट!



















