LIVE UPDATE
अपराधरायपुर

CG News: सिगरेट जलाने से मना किया तो बेकाबू हुआ युवक, पेट्रोल पंप में लगाई आग

कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

CG News: CG News: सिगरेट जलाने से मना किया तो बेकाबू हुआ युवक, पेट्रोल पंप में लगाई आग, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला इलाके में एक सनकी युवक ने सिगरेट पीने से रोके जाने पर खतरनाक हरकत कर दी। युवक ने पेट्रोल पंप और बाइक में आग लगाने की कोशिश की, हालांकि समय रहते कर्मचारियों ने हालात पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।

उरला क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी

सिगरेट जलाने से मना किया तो बेकाबू हुआ युवक,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर बाइक सवार धर्मेंद्र सिंह क्षत्रिय और इमरान कुरैशी पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र बाइक से उतरते ही लाइटर से सिगरेट जलाने लगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सिगरेट पीने से रोका तो भड़का युवक

सिगरेट जलाने से मना किया तो बेकाबू हुआ युवक,पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर सिगरेट जलता देख उसके साथी इमरान ने उसे रोकने की कोशिश की। इस बात से धर्मेंद्र बुरी तरह नाराज हो गया और गुस्से में आकर उसने लाइटर से बाइक की पेट्रोल टंकी में आग लगा दी।

पेट्रोल नोजल तक पहुंची आग, कर्मचारियों ने दिखाई बहादुरी

सिगरेट जलाने से मना किया तो बेकाबू हुआ युवक,आग तेजी से बाइक की टंकी और पेट्रोल नोजल तक फैल गई, जिससे पंप परिसर में हड़कंप मच गया। स्थिति को भांपते हुए कर्मचारियों ने तुरंत नोजल को टंकी से अलग किया और पंप का मेन स्विच बंद कर दिया। फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

भागने की कोशिश में पकड़े गए आरोपी

सिगरेट जलाने से मना किया तो बेकाबू हुआ युवक,घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार होने लगे, लेकिन पंप कर्मचारियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर उरला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE