LIVE UPDATE
अपराध

CG Police : लापरवाह पुलिस पुलिसकर्मी पर SP का कड़ा एक्शन : ASI सहित 9 पुलिसकर्मी निलंबित.. पुलिसकर्मीयो को चकमा देकर कैदी हुआ था फरार

Nidar Chhattisgarh desk : पुलिसकर्मीयो को चकमा देकर कैदी के फरार होने के मामले में एसपी ने डयूटी में तैनात एएसआई सहित 9 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया हैं। दरअसल बात यह हैं कि 26 जुलाई को रेप के आरोपी मोहनीश को पेशी में कोर्ट ले जाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे शाम के वक्त जिला जेल शिफ्ट किया जाना था। इसी दौरान विचाराधीन कैदी ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर रफ्फू चक्कर हो गया था।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस सुरक्षा का प्रबंध होने के बाद भी बंदी के फरार होने की सूचना मिलने के बाद एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की जांच का आदेश दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जांच में पुलिस जवानों की लापरवाही पाये जाने पर एसपी ने डयूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक हिरऊराम मरकाम, प्रधान आरक्षक सुदर्शन मरई, प्रधान आरक्षक रामखिलावन मंडावी सहित कुल 9 जवानों को सस्पेंड कर दिया हैं। उधर फरार कैदी की तलाश में जुटी पुलिस को आरोपी के गढ़िया पहाड़ में छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर उसे अरेस्ट कर लिया हैं।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE