CG Politics: रायपुर में ‘चौपाटी’ शिफ्टिंग पर रार! 8 दिन से दुकानें बंद, कांग्रेस ने विधायक मूणत से की 6 करोड़ वसूलने की मांग
साइंस कॉलेज से आमानाका शिफ्टिंग के बाद दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट; रेलवे की जमीन पर सता रहा बेदखली का डर।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यूथ हब चौपाटी (Youth Hub Chaupati) को साइंस कॉलेज मैदान के पास से हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिफ्टिंग के बाद से जहां एक ओर छोटे दुकानदारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक राजेश मूणत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आमानाका ओवरब्रिज के पास वेंडिंग जोन में शिफ्टिंग के 8 दिन बाद भी वहां एक भी स्टॉल नहीं खुल पाया है।
विधायक मूणत पर 6 करोड़ की बर्बादी का आरोप
रविवार को कांग्रेस नेताओं ने ‘चौपट चौपाटी’ स्थल पर एक संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर भाजपा विधायक राजेश मूणत पर तीखे हमले किए। कांग्रेस का आरोप है कि पिछली सरकार में रायपुर स्मार्ट सिटी योजना के तहत 6 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से एजुकेशन हब के पास यह यूथ हब बनाया गया था। इसे 22 नवंबर को मनमानी तरीके से हटा दिया गया। कांग्रेस ने मांग की है कि एक व्यक्ति की हठधर्मिता के कारण सरकारी खजाने को जो 6 करोड़ का नुकसान हुआ है, उसकी वसूली विधायक मूणत से की जानी चाहिए। शिफ्टिंग पर रार! 8 दिन से दुकानें बंद, कांग्रेस ने विधायक मूणत से की 6 करोड़ वसूलने की मांग
रेलवे की जमीन पर शिफ्टिंग, दुकानदारों में डर
साइंस कॉलेज मैदान से हटाकर चौपाटी को आमानाका ओवरब्रिज के नीचे जिस जगह शिफ्ट किया गया है, उसे लेकर दुकानदारों में भारी डर है। दुकानदारों का कहना है कि:
नई जगह रेलवे की है, जहां से रेलवे प्रशासन उन्हें कभी भी बेदखल कर सकता है।
पिछले 8 दिनों से उनका धंधा पूरी तरह बंद है।
वे न तो बच्चों की स्कूल फीस भर पा रहे हैं और न ही घर का खर्च चला पा रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि अस्थिरता के डर से वे नई जगह पर कारोबार जमा नहीं पा रहे हैं।
निगम से फाइल गायब, ‘हठधर्मिता’ का आरोप
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने खेल विभाग द्वारा जारी एक पत्र पेश करते हुए दावा किया कि यूथ हब चौपाटी से संबंधित फाइल नगर निगम से गायब कर दी गई है और उन्हें देखने नहीं दी जा रही। शिफ्टिंग पर रार! 8 दिन से दुकानें बंद, कांग्रेस ने विधायक मूणत से की 6 करोड़ वसूलने की मांग
आकाश तिवारी ने खेल विभाग की संचालक तनुजा सलाम द्वारा 1 सितंबर 2024 को भेजे गए पत्र का हवाला दिया। पत्र के अनुसार, “साइंस कॉलेज मैदान से लगी जगह का उपयोग निगम पूर्व से ही यूथ हब के रूप में कर रहा है। उस पर किसी प्रकार की अनापत्ति (NOC) या सहमति नहीं दी गई थी, लेकिन उक्त स्थान का उपयोग निगम द्वारा शासकीय प्रयोजन हेतु किया जा सकता है।” शिफ्टिंग पर रार! 8 दिन से दुकानें बंद, कांग्रेस ने विधायक मूणत से की 6 करोड़ वसूलने की मांग
“निर्माण गलत था तो FIR क्यों नहीं?”
कांग्रेस ने तर्क दिया कि यदि स्मार्ट सिटी के तहत किया गया पुराना निर्माण अवैध था, तो भाजपा सरकार ने अब तक एफआईआर (FIR) क्यों दर्ज नहीं कराई? कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष और एकतरफा फैसले के कारण छात्रों को सस्ती दरों पर मिलने वाली खानपान की सुविधा और गरीबों का रोजगार दोनों छीन लिया गया है। शिफ्टिंग पर रार! 8 दिन से दुकानें बंद, कांग्रेस ने विधायक मूणत से की 6 करोड़ वसूलने की मांग



















