LIVE UPDATE
बस्तर

CG Ration Card Update: बस्तर में केवाईसी के बाद भी राशन पर लगा ‘ब्रेक’, हजारों APL कार्डधारक परेशान

बस्तर: CG Ration Card Update: बस्तर में केवाईसी के बाद भी राशन पर लगा ‘ब्रेक’, हजारों APL कार्डधारक परेशान, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। जिले के हजारों एपीएल (APL) राशन कार्डधारकों को दिसंबर महीने का राशन नहीं मिल पा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये वे लोग हैं जिन्होंने शासन के निर्देशानुसार अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली थी। इसके बावजूद, उचित मूल्य की दुकानों से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

केवाईसी (KYC) अपडेट के बाद भी क्यों कटा राशन?

बस्तर के विभिन्न वार्डों से आ रही शिकायतों के अनुसार, जब कार्डधारक राशन दुकानों पर पहुँच रहे हैं, तो उन्हें बताया जा रहा है कि उनके कार्ड में राशन की आपूर्ति बंद कर दी गई है। सर्वर में कार्ड ‘अनवैलिड’ (Invalid) दिखाई दे रहे हैं। जब परेशान लोग खाद्य विभाग के दफ्तर पहुँच रहे हैं, तो वहां से संतोषजनक जवाब मिलने के बजाय तकनीकी खामियों का हवाला दिया जा रहा है।बस्तर में केवाईसी के बाद भी राशन पर लगा ‘ब्रेक

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हैदराबाद सर्वर में तकनीकी दिक्कत का बहाना

खाद्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि जिन लोगों ने केवाईसी करवाई है, उनका डेटा अपडेट होने में दिक्कत आ रही है। विभाग के अनुसार, हैदराबाद स्थित मुख्य सर्वर में तकनीकी समस्या की वजह से राशन आपूर्ति बाधित हुई है। हालांकि, हितग्राहियों का सवाल है कि यदि उन्होंने समय रहते अपनी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं, तो उन्हें सिस्टम की गलती की सजा क्यों भुगतनी पड़ रही है?बस्तर में केवाईसी के बाद भी राशन पर लगा ‘ब्रेक

मध्यमवर्गीय परिवारों पर महंगाई की दोहरी मार

गौरतलब है कि एपीएल कार्डधारकों को ₹10 प्रति किलो की दर से चावल उपलब्ध कराया जाता है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह एक बड़ी राहत होती है। अब राशन बंद होने की वजह से इन परिवारों को खुले बाजार से महंगे दामों पर चावल खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनका मासिक बजट बिगड़ गया है।बस्तर में केवाईसी के बाद भी राशन पर लगा ‘ब्रेक

अगस्त में भी हुई थी बड़ी कटौती

यह पहली बार नहीं है जब राशन कार्डों पर कैंची चली हो। इसी साल अगस्त महीने में जांच के दौरान बस्तर जिले में लगभग 3,000 संदिग्ध कार्डों को पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया था। अब बिना किसी पूर्व सूचना के एपीएल कार्डों में आ रही इस समस्या ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।बस्तर में केवाईसी के बाद भी राशन पर लगा ‘ब्रेक

निगम और खाद्य विभाग के बीच चक्कर काट रहे लोग

नगर निगम क्षेत्र में यह समस्या सबसे अधिक देखी जा रही है। निगम के अधिकारी लोगों को कलेक्टरेट स्थित खाद्य विभाग भेज रहे हैं, और खाद्य विभाग इसे सर्वर की समस्या बताकर पल्ला झाड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक राशन बहाली के लिए कोई ठोस कदम उठाते हुए नहीं देखा गया है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है।बस्तर में केवाईसी के बाद भी राशन पर लगा ‘ब्रेक

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE