NCG NEWS DESK RAIPUR :-
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मायूसी बढ़ा दी। किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं किसानों के लिए राहत की खबर भी है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान होने पर राज्य सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार की ओर से नुकसान हुए फसलों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद किसानों को उचित मुआवजा देंगे।
प्रदेश के किसानों की ओर से लगाए तरबूज, मक्का, लौकी, गेहूं सहित कई फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसानों के दो एकड़-तीन एकड़ से भी ज्यादा अलग-अलग फसलें लगी हुई है, जो कि बारिश और ओलावृष्टि की वजह से नुकसान हो गया है। इससे किसान नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग प्रशासन से की थी।
किसानों के फसलों का नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की बात कही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है कि बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को हानि हुई है। पर इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़े :-
- Lok Sabha Elections: कांग्रेस की सूची जारी, सामने आए 57 प्रत्याशियों के नाम
- Weather update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ जमकर गिरे ओले
- 17 लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणा, मोदी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर
- किसानों और सुरक्षाबलों की बीच हुए टकराव के चलते शंभू बॉर्डर पर तनाव की स्थिति,तीसरी वार्ता पर टिकी हैं नजर
- Weather Update : 14 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट…मौसम विभाग की जानकारी, इन इलाको में हो सकती है भारी बारिश