
CG TET 2026:CG Vyapam TET Exam Update: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2026) कल, 01 फरवरी 2026 को होने जा रही है. दंतेवाड़ा जिले में परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं और उड़नदस्ता (Flying Squad) दल का गठन भी कर दिया गया है.
एग्जाम का समय (CG TET Exam Timings)
CG TET 2026:कल होने वाली परीक्षा दो पालियों (Two Shifts) में आयोजित की जाएगी:
प्रथम पाली (Morning Shift): सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक.
द्वितीय पाली (Afternoon Shift): दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:45 बजे तक.
उड़नदस्ता दल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CG TET 2026:कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार, परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी (Transparent) बनाने के लिए विशेष उड़नदस्ता दल गठित किया गया है. यह टीम परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण करेगी ताकि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों या अनियमितता को रोका जा सके.
जरूरी संपर्क नंबर (Nodal Officers Contact)
CG TET 2026:अगर परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की समस्या आती है, तो वे नीचे दिए गए नोडल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:
श्री भरतराम ध्रुव (नोडल अधिकारी): +91-9617536306
श्री महेश कश्यप (सहायक नोडल अधिकारी): +91-9406172376
श्री भादूराम धनकर (सहायक अधीक्षक): +91-6266910752
कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल? (Candidate Statistics)
CG TET 2026:दंतेवाड़ा जिले में इस बार बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा दे रहे हैं:
पहली पाली में: कुल 3,052 परीक्षार्थी.
दूसरी पाली में: कुल 3,709 परीक्षार्थी.
दंतेवाड़ा के प्रमुख परीक्षा केंद्र (Exam Centers List)
CG TET 2026:जिले में कुल 16 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है. कुछ प्रमुख केंद्र इस प्रकार हैं:
शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा
शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या स्नातक महाविद्यालय, दंतेवाड़ा
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, दंतेवाड़ा
शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, गीदम
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कारली (गीदम)
सरस्वती शिशु मंदिर, दंतेवाड़ा एवं गीदम
D.A.V. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पातर्रास और जावंगा
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स (Important Guidelines)
Admit Card: अपना एडमिट कार्ड और एक ओरिजिनल फोटो आईडी (Aadhar Card/Voter ID) जरूर साथ रखें.
Reporting Time: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30-45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें.
Forbidden Items: मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित हैं.
All the best to all candidates! ऐसी ही एजुकेशन और जॉब अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.



















