LIVE UPDATE
रायपुर

CG Vidhan Sabha Budget Session 2025: खाद्य मंत्री को मिली गलत जानकारी, विपक्ष ने घेरा

प्रश्नकाल में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से नहीं बन पाया जवाब देना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2025 के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल विपक्ष के तीखे सवालों के जवाब नहीं दे पाए। विधायक सुशांत शुक्ला, इंद्र साव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मंत्री को कई मुद्दों पर घेरा, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं रहे। CG Vidhan Sabha Budget Session 2025: खाद्य मंत्री को मिली गलत जानकारी, विपक्ष ने घेरा

राशन कार्ड घोटाले पर विपक्ष का हमला

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने सदन में सवाल उठाया कि एपीएल कार्डधारकों को बीपीएल राशन कार्ड कैसे जारी हो गया? इस पर खाद्य मंत्री कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। मंत्री के लिखित जवाब में कहा गया कि 2022 से 2025 तक कोई नया राशन कार्ड जारी नहीं हुआ। इस पर विधायक ने सवाल किया कि यदि वितरण नहीं हुआ तो 57 नए राशन कार्ड उनके क्षेत्र में कैसे बने?

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सुशांत शुक्ला ने दावा किया कि विभागीय अफसरों ने मंत्री को गलत जानकारी दी है और फर्जीवाड़े में शामिल अधिकारियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश के सागर में 1300 फर्जी राशन कार्ड बनाए गए, जिनकी शिकायत के बाद उन्हें निरस्त किया गया।

इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि कोई भी एपीएल कार्ड बीपीएल में बदला नहीं गया है। अगर विधायक कोई प्रमाण दें, तो वे जांच करवाने को तैयार हैं। इस पर विधायक ने सवाल किया कि क्या दोषी अधिकारी को जांच से अलग रखा जाएगा? स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने मंत्री को निर्देश दिया कि इस मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी से कराई जाए। CG Vidhan Sabha Budget Session 2025: खाद्य मंत्री को मिली गलत जानकारी, विपक्ष ने घेरा

अमानक बारदाना का मुद्दा, कार्रवाई की मांग

भाटापारा विधायक इंद्र साव ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तरेंगा खरीदी केंद्र में अमानक बारदाना का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वयं निरीक्षण कर यह पाया कि बारदाना का वजन महज 480 ग्राम था, जो मानक से कम है।

विधायक साव ने आरोप लगाया कि जूट कारखाना संचालक को बचाने के लिए अफसर जांच के नाम पर लीपापोती कर रहे हैं। सदन में भी बारदाना का तौल किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। CG Vidhan Sabha Budget Session 2025: खाद्य मंत्री को मिली गलत जानकारी, विपक्ष ने घेरा

विधायक समिति से जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मंत्री दयालदास बघेल से मांग की कि विधायकों की एक समिति बनाई जाए, जो अमानक बारदाने की जांच करे। इस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने मंत्री से कहा कि विभाग से एक बार और जांच कराएं और रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करें

डॉ. महंत ने कहा, “मुझे आशंका नहीं, पूरा विश्वास है कि बारदाना अमानक है।” CG Vidhan Sabha Budget Session 2025: खाद्य मंत्री को मिली गलत जानकारी, विपक्ष ने घेरा

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE