रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि चेतन बोरघरिया ने अपनी दो सगी बहनों को डिप्टी कलेक्टर और सहायक वन संरक्षक के पद पर नियुक्त करवाया था। अब प्रतिभाशाली छात्रों ने इनकी भी गिरफ्तारी की मांग की है। CGPSC भर्ती घोटाला: भूपेश बघेल के पूर्व OSD चेतन बोरघरिया पर बढ़ा शिकंजा, बहनों की भर्ती पर उठे सवाल
CGPSC घोटाले में बड़ा खुलासा
वर्ष 2021-22 की भर्ती परीक्षा के दौरान आरती वासनिक परीक्षा नियंत्रक थीं, और उसी समय चेतन बोरघरिया भूपेश बघेल के OSD पद पर कार्यरत थे। इसी अवधि में उनकी बहनों का चयन डिप्टी कलेक्टर और वन अधिकारी के रूप में हुआ। इस घोटाले की जांच कर रही CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) अब तक कई हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां कर चुकी है। CGPSC भर्ती घोटाला: भूपेश बघेल के पूर्व OSD चेतन बोरघरिया पर बढ़ा शिकंजा, बहनों की भर्ती पर उठे सवाल
CBI की जांच में अब तक कौन-कौन गिरफ्तार?
अब तक CGPSC भर्ती घोटाले में कई प्रभावशाली नाम सामने आ चुके हैं:
पूर्व CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी
उनके भतीजे नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी
पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर
उद्योगपति श्रवण गोयल और उनके बेटे शशांक गोयल
भूमिका कटियार
चेतन बोरघरिया से संपर्क नहीं, बढ़ सकती है गिरफ्तारी की संभावना
जब इस मामले पर जनता से रिश्ता ने चेतन बोरघरिया से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। CBI इस मामले में गिरफ्तारी की तैयारियों में जुटी है। CGPSC भर्ती घोटाला: भूपेश बघेल के पूर्व OSD चेतन बोरघरिया पर बढ़ा शिकंजा, बहनों की भर्ती पर उठे सवाल