दुर्ग – जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, बी.एस.पी. और सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है। शीतलहर के दौरान विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन
विद्यालय संचालन समय में बदलाव:
द्वितीय पाली में संचालित शालाओं का नया समय:
- सोमवार से शुक्रवार: अपराह्न 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- शनिवार: प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
प्रथम पाली में संचालित शालाओं का नया समय:
- सोमवार से शुक्रवार: प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
- शनिवार: अपराह्न 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
एक पाली में संचालित शालाओं का नया समय:
- सोमवार से शुक्रवार: प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- शनिवार: प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा और शीतलहर के मौसम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए यह समय परिवर्तन महत्वपूर्ण है। शीतलहर के दौरान विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन