CJI संजीव खन्ना ने संभाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कमान
नई दिल्ली: 10 नवंबर को पूर्व सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ के सेवानिवृत्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का पुनर्गठन किया गया है। सोमवार को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) का पदभार ग्रहण कर लिया और अब वे पांच सदस्यीय कॉलेजियम के अध्यक्ष हैं। इस कॉलेजियम में अन्य प्रमुख सदस्य के रूप में न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय, और न्यायमूर्ति ए एस ओका शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में बदलाव: जस्टिस संजीव खन्ना बने अध्यक्ष, जानें नए सदस्यों के नाम
कॉलेजियम में कौन-कौन हैं शामिल?
- पांच सदस्यीय कॉलेजियम: प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति ए एस ओका।
- तीन सदस्यीय कॉलेजियम (उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए): सीजेआई संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, और न्यायमूर्ति सूर्यकांत।
जस्टिस खन्ना के ऐतिहासिक फैसले और प्राथमिकताएं
पूर्व सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ के द्वारा उत्तराधिकारी के रूप में नामांकित किए गए जस्टिस खन्ना ने कई अहम फैसले दिए हैं, जिनमें अनुच्छेद 370 की समाप्ति, ईवीएम शुचिता, और चुनावी बॉन्ड योजना के संबंधी मामले शामिल हैं। उनका उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और न्याय प्रक्रिया में तेजी लाना है। न्यायमूर्ति खन्ना, दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति देव राज खन्ना के पुत्र और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एच.आर. खन्ना के भतीजे हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में बदलाव: जस्टिस संजीव खन्ना बने अध्यक्ष, जानें नए सदस्यों के नाम