
वायदा बाजार के नाम पर ठगी :14 साल पुराने चेक बाउंस केस में दुर्ग व्यापारी विजय जैन को हुई तीन साल की सजा
वायदा बाजार के नाम पर ठगी :14 साल पुराने चेक बाउंस केस में दुर्ग व्यापारी विजय जैन को हुई तीन साल की सजा 1 करोड़ से अधिक राशि की धोखाधड़ी का आरोप में दुर्ग के बड़े कारोबारी और विजय इंटरप्राइस के संचालक विजय जैन को जिला न्यायालय ने 3 अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई है।
यह भ पढ़े :- डेंगू के इलाज के नाम पर 77 लाख रुपए फर्जीवाड़ा करने वाले 25 अस्पतलों को भेजा गया नोटिस
कोर्ट ने उसे दोषी करार देते 3 साल का सश्रम कारावास और 16 लाख 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विजय जैन पर वायदा बाजार की आड़ में लगभग 24 लोगों से 1 करोड़ से अधिक राशि की धोखाधड़ी का आरोप है।

वायदा बाजार के नाम पर ठगी : अधिवक्ता अविनाश ने बताया कि आरोपी विजय कुमार जैन विजय इंटरप्राइस नाम से अपनी एक फर्म चलाता था। उसने साल 2005 से 2009 के बीच फर्म के माध्यम से वायदा बाजार का संचालन किया। इसमें उसने दुर्ग भिलाई के 24 से अधिक लोगों को झांसा देकर करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी की। वायदा बाजार के साथ साथ उसने कई स्कीमे चलाई और लोगों को अधिक रिटर्न का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी की। वह लोगों को विश्वास दिलाने के लिए उनसे रकम लेने से पहले रिटर्न की राशि का एक चेक भी देता था।

चेक बाउंस केस में 14 साल बाद मिली सजा
वायदा बाजार के नाम पर ठगी : इसी प्रकार उसने शिक्षक नगर निवासी अधिवक्ता अविनाश चंन्द्र तिवारी से 2.55 लाख रुपए, सेवानिवृत शिक्षिका करूणा तिवारी से 6.20 लाख, और कसारीडीह निवासी अधिवक्ता गिरीश कुमार अग्रवाल से 1.50 लाख रुपए अपनी गारंटीड स्कीम का झांसा देकर ले लिया था। उस रकम का भुगतान करने के लिए उसने अपने नाम के अलग अलग चेक जारी किए थे।
साल 2009 में तीनों लोगों ने उन चेक को बैंक में लगाया तो वो बाउंस हो गये। इसके बाद उन लोगों ने विजय जैन के खिलाफ दुर्ग कोर्ट में चैक बाउंस का केस दायर किया। 14 साल की सुनवाई के बाद 7 सितंबर को जिला कोर्ट ने आरोपी विजय कुमार जैन को चैक बाउंस मामलों में दोषी करार दिया। न्यायालय ने तीनों प्रकरणों में विजय कुमार जैन दोषी पाते हुए कुल 16 लाख 50 हजार का जुर्माना देने और 3 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। (वायदा बाजार के नाम पर ठगी)
यह भ पढ़े :- भ्रष्टाचार में निरंतर आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार: पीएम मोदी
सीबीआई ठेकेदार बनकर केसी जोशी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार,2.61 करोड़ रुपये बरामद



















