LIVE UPDATE
राजनांदगांवहमर छत्तीसगढ़

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

NCG NEWS DESK राजनांदगांव। रेलवे में टीटीई के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ठग गिरोह के एक आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. वहीं इस मामले में तीन आरोपी अब भी फरार है। पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है।

आपको बात दें कि पिछले दिनों प्रार्थी योगेश हिरवानी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी सुनील पटेल, राजेश महिलांगे और दो अन्य व्यक्तियों के द्वारा रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर नौकरी लगने के नाम पर उसके साथ लगभग 18 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू कर आरोपियों की पता तलाशी में जुट गई। जिसमें पुलिस ने इस ठग गिरोह के एक आरोपी सुनील पटेल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने 14 लाख नगद सहित एक कार को जब्त किया है, वहीं पूरे मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार बताया जा रहा हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE