अर्जुंदा में निर्दलीय प्रणेश जैन की धमाकेदार जीत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की अर्जुंदा नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी प्रणेश जैन ने भाजपा और कांग्रेस को मात देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जैन ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और 1239 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की। भाजपा से प्रिंस यादव (690 वोट) और कांग्रेस से सुषमा चंद्राकर (682 वोट) पीछे रह गए।बालोद में निर्दलीय का बड़ा उलटफेर
प्रणेश जैन भाजपा से क्यों लड़े निर्दलीय?
प्रणेश जैन को भाजपा की पहली सूची में प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन अंतिम सूची में उनकी जगह ओसाभ प्रिंस यादव को मौका दिया गया। इससे नाराज होकर जैन ने निर्दलीय पर्चा भरा और जीत दर्ज की।बालोद में निर्दलीय का बड़ा उलटफेर
राजनीतिक प्रतिक्रिया:-
- विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा, “जनादेश स्वीकार है, लेकिन चुनाव में धनबल और प्रलोभन का प्रभाव दिखा।”
- भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू विश्वास गुप्ता ने हार पर मंथन और रणनीति सुधार का संकल्प जताया।
- विजेता प्रणेश जैन ने कहा, “जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।”
अर्जुंदा वार्डवार चुनाव परिणाम:–
वार्ड | विजेता | वोट | पार्टी |
1 | ललेश्वरी निषाद | 141 | कांग्रेस |
2 | कोजम दास टंडन | 93 | कांग्रेस |
3 | थिनेश्वरी सोनकर | 94 | निर्दलीय |
4 | हेमलता ठेठवार | 123 | कांग्रेस |
5 | गिरधर लाल | 78 | भाजपा |
6 | प्रशांत टंडन | 101 | निर्दलीय |
7 | अनुभव शर्मा | 101 | कांग्रेस |
8 | नुरेन्द्र ठाकुर | 96 | कांग्रेस |
9 | राजू लाल देवांगन | 94 | कांग्रेस |
10 | कीर्ति उके | 119 | भाजपा |
11 | भोलू गुमान यादव | 79 | भाजपा |
12 | ईश्वर देवांगन | 128 | निर्दलीय |
13 | अजय सिंह ठाकुर | 86 | कांग्रेस |
14 | वंदना पारख | 151 | कांग्रेस |
15 | हेमलता देवांगन | 106 | कांग्रेस |