LIVE UPDATE
महासमुंदअपराध

Chhattisgarh Crime: महासमुंद में ₹2 करोड़ से ज्यादा का अफीम डोडा जब्त, Haryana के दो तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime:  Chhattisgarh Police seized 1432 kg of Opium Poppy Husk worth ₹2.14 Cr in Mahasamund. Two smugglers from Haryana arrested. Read full details.

Chhattisgarh Crime News: महासमुंद पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले हफ्ते 1 करोड़ का गांजा पकड़ने के बाद, अब पुलिस ने 2 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक कीमत का अफीम डोडा (Opium Poppy Husk) बरामद किया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस बड़ी कार्रवाई में Anti-Narcotic Task Force (ANTF) और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इंटरस्टेट स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

NH-53 पर घेराबंदी, Pickup में छिपाकर ला रहे थे नशा

Chhattisgarh Crime: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक पिकअप वाहन (नंबर HR46 F 4848) में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस High Alert मोड पर आ गई और NH-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी (Balling) कर दी।

जब संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। वाहन में बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया 1432 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये (वाहन सहित) आंकी गई है।

Haryana के दो आरोपी गिरफ्तार, Jharkhand से Raipur जा रही थी खेप

Chhattisgarh Crime: इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है:

  1. हरविंदर सिंह (निवासी: करनाल, हरियाणा)

  2. सत्यवान वाल्मीकि (निवासी: करनाल, हरियाणा)

Chhattisgarh Crime: पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह नशीली खेप झारखंड के गुमला (Gumla) से लोड करके रायपुर (Raipur) ले जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 1432 किलो अफीम के अलावा 2 मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी जब्त किया है।

NDPS Act के तहत कार्रवाई, बड़े नेटवर्क की तलाश

Chhattisgarh Crime: महासमुंद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 18(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह किसी बड़े नेशनल ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हो सकते हैं। अब पुलिस इनके Source, Transit Route और Destination का पता लगाने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।

5 दिन पहले पकड़ाया था सवा करोड़ का गांजा (Previous Bust)

Chhattisgarh Crime: महासमुंद जिला पिछले कुछ दिनों से ड्रग पेडलर्स के लिए “हॉटस्पॉट” बना हुआ है। महज 5 दिन पहले ही पुलिस ने तरबूज की आड़ में हो रही गांजा तस्करी को पकड़ा था। उस समय 2 क्विंटल 25 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसकी कीमत 1 करोड़ 12 लाख रुपये थी। उस मामले में यूपी और एमपी के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE