LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पुलिस ने करोड़ों रुपए से भरी कार पकड़ी, मंगाई कैश गिनने की मशीन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से भारी मात्रा में नगद पैसे जब्त किए हैं। इस घटना से संबंधित तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़: पुलिस ने करोड़ों रुपए से भरी कार पकड़ी, मंगाई कैश गिनने की मशीन

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई कार

यह घटना कवर्धा के चिल्पी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अवैध तस्करों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में आबकारी चेकपोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। छत्तीसगढ़: पुलिस ने करोड़ों रुपए से भरी कार पकड़ी, मंगाई कैश गिनने की मशीन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिली नगद राशि

सुबह 9:30 बजे के आसपास चेकिंग के दौरान एक नीली मारुती एस-कार (क्रमांक MP-51, CA-9891) को रोका गया। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने अपने नाम गगन जैन, अमन जैन और नवीन ठाकुर बताए। पुलिस ने जब कार की डिग्गी की तलाशी ली, तो वहां 500-500 रुपए के गड्डियों में कुल दो करोड़ से ज्यादा नगद मिले, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। छत्तीसगढ़: पुलिस ने करोड़ों रुपए से भरी कार पकड़ी, मंगाई कैश गिनने की मशीन

आयकर विभाग को दी गई सूचना

जब्त की गई राशि की कुल गणना करते समय पुलिस ने पाया कि 455 गड्डियों में कुल 2,27,50000 रुपए (दो करोड़ सत्ताईस लाख पचास हजार रुपए) थे। युवकों से पूछताछ में बताया गया कि वे रायपुर में संपत्ति खरीदने के उद्देश्य से इस पैसे को ले जा रहे थे, लेकिन रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। इस प्रकरण में चिल्पी थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छत्तीसगढ़: पुलिस ने करोड़ों रुपए से भरी कार पकड़ी, मंगाई कैश गिनने की मशीन

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE