पलवल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: पुट्टी के कट्टों में छिपी 35 लाख की अवैध शराब जब्त, छत्तीसगढ़ थी सप्लाई की तैयारी

पलवल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: पुट्टी के कट्टों में छिपी 35 लाख की अवैध शराब जब्त, छत्तीसगढ़ थी सप्लाई की तैयारी
पलवल, हरियाणा: पलवल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: पुट्टी के कट्टों में छिपी 35 लाख की अवैध शराब जब्त, हरियाणा की होडल क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने एक ट्रक से 35 लाख रुपये मूल्य की 541 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शराब को व्हाइट सीमेंट पुट्टी के कट्टों के नीचे छिपा रखा था, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।
पुट्टी की आड़ में शराब की तस्करी
शराब तस्करों ने तस्करी का एक नायाब तरीका अपनाया था। ट्रक में ऊपर से व्हाइट सीमेंट पुट्टी के 800 कट्टे भरे हुए थे, ताकि किसी को शक न हो। जब पुलिस ने इन कट्टों को हटाकर जांच की, तो नीचे से 541 पेटियों में भरी अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ। यह शराब पंजाब से छत्तीसगढ़ सप्लाई की जानी थी।पलवल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: पुट्टी के कट्टों में छिपी 35 लाख की अवैध शराब जब्त
गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच का एक्शन
क्राइम ब्रांच होडल के प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को 30 जुलाई को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, पंजाब के पटियाला निवासी मनदीप कुमार उर्फ काला एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर पलवल-कोसी के रास्ते छत्तीसगढ़ ले जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उजीना ड्रेन के पास नाकाबंदी कर दी।पलवल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: पुट्टी के कट्टों में छिपी 35 लाख की अवैध शराब जब्त
आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रक जब्त
नाकाबंदी के दौरान जब संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, तो पूरा मामला सामने आया। आरोपी ड्राइवर मनदीप कुमार शराब से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और ट्रक समेत पूरी शराब और पुट्टी के कट्टे जब्त कर लिए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पलवल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: पुट्टी के कट्टों में छिपी 35 लाख की अवैध शराब जब्त



















