कांग्रेस और भाजपा में कटाक्षों का दौर तेज
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों ने दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा को झटका दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा हार गई, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ पाटन में कांग्रेस को शिकस्त मिली। इस परिणाम के बाद दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया पर वार-पलटवार शुरू हो गया।कुनकुरी और पाटन में बड़ा उलटफेर
भूपेश बघेल और भाजपा में सोशल मीडिया पर तकरार
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भाजपा की कुनकुरी में हार को सुशासन की हार बताया। इसके तुरंत बाद भाजपा ने जवाबी पोस्ट कर भूपेश बघेल से पाटन में कांग्रेस की हार पर सवाल उठाया।कुनकुरी और पाटन में बड़ा उलटफेर
पाटन का क्या हुआ भूपेश जी? जरा जानकारी लेकर हमें बताना।
लगता है आज जो कांग्रेस का पूरे छत्तीसगढ़ में आपके कुकर्मों के कारण सूपड़ा साफ हो रहा है, उसका आभास आपको पहले ही हो गया था, इसलिए प्रदेश की राजनीति छोड़ पंजाब भाग गए! https://t.co/lk97oNnxLG
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
पाटन नगर पंचायत चुनाव परिणाम:
- अध्यक्ष: भाजपा प्रत्याशी विजयी
- वार्डवार परिणाम:
- भाजपा: वार्ड 1, 2, 3, 4, 11, 12, 13, 15 (कुल 8 वार्ड)
- कांग्रेस: वार्ड 5, 6, 7, 8, 9, 10, 14 (कुल 7 वार्ड)
चुनाव परिणाम का विश्लेषण
इस चुनाव में भाजपा ने पाटन में बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस ने कुनकुरी में जीत हासिल की। दोनों ही नतीजों ने दिग्गज नेताओं के प्रभाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सियासी गलियारों में इन नतीजों के बाद आगामी विधानसभा चुनाव के संकेतों पर चर्चा तेज हो गई है।कुनकुरी और पाटन में बड़ा उलटफेर