छत्तीसगढ़ व्यापमं: पीएचई, जल संसाधन और लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर भर्ती, आवेदन तिथि बढ़ी

इंजीनियरिंग पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), जल संसाधन और लोक निर्माण विभाग (PWD) में इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 2 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2025 थी।
यह फैसला उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लिया गया, जिसमें डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है। भर्ती परीक्षा अप्रैल और जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ व्यापमं: पीएचई, जल संसाधन और लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर भर्ती, आवेदन तिथि बढ़ी
PHE विभाग में भर्ती
✅ कुल पद: 128
✅ पद विवरण:
118 पद सिविल इंजीनियरिंग के लिए
10 पद इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए
✅ परीक्षा तिथि: 27 अप्रैल 2025
लोक निर्माण विभाग (PWD) में भर्ती
✅ कुल पद: 113
✅ पद विवरण:
96 पद सिविल इंजीनियरिंग के लिए
17 पद इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए
10 बैकलॉग पद शामिल
✅ परीक्षा तिथि: 13 जुलाई 2025
जल संसाधन विभाग में भर्ती
✅ कुल पद: 115
✅ पद विवरण:
100 पद सिविल इंजीनियरिंग के लिए
15 पद इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए
✅ परीक्षा तिथि: 20 जुलाई 2025
कैसे करें आवेदन?
✔️ इच्छुक उम्मीदवार व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
✔️ भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और अन्य विवरण के लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें। छत्तीसगढ़ व्यापमं: पीएचई, जल संसाधन और लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर भर्ती, आवेदन तिथि बढ़ी



















